Breaking News

UNGA 2020: इस साल ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी सत्र में दो उच्चस्तरीय चर्चाओं में लेंगे भाग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 21 सितंबर से शुरू होने जा रही संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। सत्र के दौरान दो बेहद उच्चस्तरीय चर्चाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, सत्र में पीएम मोदी का दो उच्चस्तरीय चर्चा में शिरकत करना बड़ी बात होगी।

टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाली है। जहां तक भारत का संबंध है, मुख्य बात उच्च स्तरीय डिबेट में पीएम मोदी की भागीदारी होगी। तिरुमूर्ति ने कहा, पहली बहस एक सामान्य बहस (General Debate) है जहां पीएम मोदी राष्ट्रीय वक्तव्य रखेंगे, वहीं सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के 75वें सत्र की शुरुआत को लेकर दूसरी बहस और महत्वपूर्ण बैठके होंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन निश्चित रूप से हमारी भागीदारी का मुख्य आकर्षण होगा।

तिरुमूर्ति ने बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी संयुक्त राष्ट्र महासभा की तर्ज पर होने वाली कुछ मंत्रिस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, हम एक अलग तरह की परिस्थिति में इस सत्र में भाग लेने जा रहे हैं जो कि, दिलचस्प होने वाला है। कोरोना संकट और यह महत्वपूर्ण बैठक दोनों हम लोगों को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Narendra Modi to attend two debates in this year historic UNGA session TS Tirumurti India UN
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33JLxPt

No comments