Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बड़ा ऐलान, 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (रविवार) सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए एमओडी 101 से अधिक वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगाया जाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 101 उपकरणों की एक सूची तैयार की है, जिस पर समय सीमा के बाद प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस लिस्ट में न केवल कुछ पार्ट्स शामिल हैं बल्कि उच्च प्रौद्योगिकी वाले हथियार मसलन असॉल्ट राइफलें, सोनार सिस्टम, ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट, LCH, रडार और कई अन्य चीजें शामिल हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 स्तंभों अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रचर, प्रणाली, जनसांख्यिकी और मांग के आधार पर एक 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए एक स्पष्ट आह्वान किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत' के नाम से एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

आपको बता दें कि इससे पहले सुबह रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण ऐलान करेंगे। फिलहाल, कयास लगाए जा रहे हैं कि रक्षा मंत्री चीन से आयात को लेकर निगेटिव सूची के संदर्भ में कोई ऐलान कर सकते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
rajnath singh live: defense minister rajnath singh make an important announcement
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ioIBhe

No comments