Breaking News

केरल: इडुक्की में भूस्खलन से अब तक 48 लोगों की मौत, कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल में भारी बारिश के लोगों को कहीं बाढ़ तो कहीं भूस्खलन की समस्याओं से जूझ रहे हैं। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बीते शुक्रवार (7 अगस्त) को इडुक्की जिले के राजामाला में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 48 तक पहुंच गया है। सोमवार को पांच शव बरामद किए गए हैं, जबकि रविवार को मलबे से 17 शव निकाले गए। वहीं राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

गौरतलब है कि, भारी बारिश के कारण बीते शुक्रवार को इडुक्की जिले के राजामाला में भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन ऐसी जगह पर हुआ था, जहां चाय बागान में काम करने वाले मजदूर रहते थे। यह स्थान एक पहाड़ी के चोटी पर है। चाय बागानों में काम करने वाले लगभग 80 मजदूर शिविर बनाकर रहते थे। मजदूरों की लगभग एक बड़ी कॉलोनी बनी हुई थी। भूस्खलन के बाद मलबा इन मजदूरों के घरों के ऊपर गिरा। बताया गया कि अधिकांश मजदूर तमिलनाडु के रहने वाले थे। हालांकि घटना के तुरंत बाद से ही राहत बचाव कार्य जारी रहा। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, केरल पुलिस, मेडिकल टीम और दमकल विभाग की टीमों को तैनात किया गया था।  

केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
केरल सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने भी मदद की पेशकश की है। रविवार को पलानीस्वामी ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय से भारी बारिश और भूस्खलन से हुए जान-माल के भयावह नुकसान के बारे में बात की। मैंने बचाव और राहत अभियानों में सहयोग देने का वादा किया।

राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति
भारी बारिश और कई बांधों के खोले जाने से केरल की कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कोट्टयम जिले के मनारकाड में बाढ़ में एक टैक्सी चालक बह गया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।

मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड में 11 अगस्त तक के लिए भारी भारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kerala Rains Update Idukki Rajamala landslide Dozens dead flooding water level rises in dam Red alert for heavy rain NDRF
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33Kxk6v

No comments