Breaking News

न्यूजीलैंड में 5वें दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

वेलिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में लगातार पांचवें दिन यानी सोमवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जिसके साथ ही देश के सभी आईसोलेशन और क्वारंटाइन सुविधालयों में सक्रिय मामलों की संख्या 21 पर ठहरी रही। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की की रिपोर्ट के अनुसार, किसी अज्ञात स्त्रोत से कोविड-19 के फैलने का अंतिम मामला सामने आए 101 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दो अतिरिक्त मामलों के ठीक होने की सूचना मिली है। ऐसे में प्रबंधित आईसोलेशन सुविधालयों में कोविड-19 के अब 21 सक्रिय मामले हैं।

न्यूजीलैंड में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,219 पर स्थिर है। बयान में आगे कहा गया कि वर्तमान में घातक वायरस के लिए अस्पताल स्तर की देखभाल की आवश्यकता नहीं है।

बयान में कहा गया, हमने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के बिना 100 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में कोई बिना पहचान वाले कम्यूनिटी ट्रांसमिशन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए टेस्ट एक सर्वोत्तम तरीका है। हम सभी को इसमें अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है।

वहीं यहां कोरोनावायरस से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
No new case of Kovid-19 on 5th day in New Zealand
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fEmbGJ

No comments