भारत में कोविड के 53 हजार नए मामले, 871 मौतें दर्ज
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत दुनियाभर में कोविड -19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने वाला तीसरा देश है। मंगलवार को यहां कोविड-19 के 53,601 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के साथ कुल मामले 22,68,675 हो गए हैं। वहीं देश में एक ही दिन में 871 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।
यहां संक्रमण से अब तक करीब 16 लाख लोग उबर चुके हैं, जो कि सक्रिय मामलों की तुलना में दोगुने से अधिक है। कुल मामलों में से, 6,39,929 सक्रिय मामले हैं जबकि 15,83,489 बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं 45,257 लोग जानलेवा वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में एक दिन में 47,746 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जो कि अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में रिकवरी दर 69.79 प्रतिशत हो गई है।
सरकार ने सोमवार को 6,98,290 नमूनों का टेस्ट किया। अब तक कुल 2,52,81,848 नमूनों का टेस्ट किया गया है।
महाराष्ट्र कुल 5,15,332 मामलों और 17,757 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ हैा। इसके बाद तमिलनाडु में 2,96,901 मामले और 4,927 मौतें हुईं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का स्थान है।
एमएनएस-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2DTYZXO
.
No comments