Breaking News

नाइजर : बंदूकधारियों के हमले में मारे गए 8 लोगों में 6 फ्रांसीसी

नियामी, 10 अगस्त (आईएएनएस)। नाइजर में हथियारबंद लोगों द्वारा किए गए हमले में 6 फ्रांसीसी पर्यटक और 2 नाइजर (ड्राइवर और गाइड) लोग समेत कुल 8 लोग मारे गए हैं। नाइजर के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर एंड पब्लिक सिक्योरिटी ने यह जानकारी दी है।

वहीं एलिसी पैलेस ने भी रविवार को इस घटना की पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के कार्यालय ने फ्रांसीसी मीडिया को बताया कि रविवार को 6 फ्रांसीसी नागरिकों को नाइजर में एक हमले में मार दिया गया था। उन्होंने इस हमले की निंदा भी की। यह भी कहा गया कि मैक्रोन ने नाइजर के राष्ट्रपति महामदौ इस्सौफौ से फोन पर बात भी की थी।

बताया गया है कि हमले में मारे गए लोग नियामी से 70 किलोमीटर दूर कौर इलाके में जिराफ देखने के लिए गए थे। यह सभी लोग एक फ्रांसीसी एनजीओ एजेंसी फॉर टेक्निकल कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट के वाहन में थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमलावरों ने वाहन को जला दिया था। बयान में आगे कहा गया, इस घृणित कार्य को करने वाले अपराधियों को खोजने के लिए हमारे सहयोगी जांच और खोज अभियान चला रहे हैं। साथ ही इस क्षेत्र में सुरक्षा को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि देश के दक्षिण पश्चिम में बु*++++++++++++++++++++++++++++र्*ना फासो की सीमा से लगे इस इलाके में एक साल से असुरक्षा का नया माहौल बना हुआ है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Niger: 6 Frenchmen out of 8 killed in gun attack
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2DucTjT

No comments