Breaking News

बयान: सीमा विवाद पर बोले राहुल गांधी- सेना पर देश के हर नागरिक को भरोसा, सिर्फ मोदी को नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।' दरअसल, राहुल ने ये ट्वीट पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद को लेकर किया है।

बता दें, सीमा विवादों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी को घेर रहे हैं। भारत-चीन सीमा विवाद और भारत-नेपाल सीमा विवाद पर राहुल गांधी कई बार मोदी सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं। रविवार को भी राहुल ने कहा, भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। देश की सेना पर हर एक भारतीय को भरोसा है। लेकिन, प्रधानमंत्री को नहीं है।

इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीन पर मौजूद साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है और अपनी स्थिति मजबूत बना रहा है। प्रधानमंत्री की निजी तौर पर साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी के कारण भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul gandhi said Everybody believes in the capability and valour of the Indian army Except the PM Modi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CtICkq

No comments