Breaking News

युजवेंद्र चहल की सगाई: चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा- हमेशा क्वीन के सामने झुक कर रहना नहीं तो सिर्फ शिकस्त मिलेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर और यूट्यूब शख्सियत धनश्री वर्मा से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद चहल ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। चहल ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हमने हां कही, हमारे परिवारों ने भी। रोका सेरेमनी। IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चहल को बधाई देते हुए लिखा, दोनों को बधाइयां। किंग्स की तरफ से युजी को निजी सलाह : हमेशा क्वीन (रानी) के सामने झुक कर रहना नहीं तो सिर्फ शिकस्त मिलेगी।

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चहल को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, चहल और धनश्री को बधाई। नई पारी के लिए दोनों को शुभकामनाएं।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, वाह युजवेंद्र चहल। आपदा को अवसर में बदल डाला। बधाई।

पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने चहल के ट्विटर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, मुबारका।सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बधाई देते हुए लिखा, दोनों को बधाई। चहल IPL में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलेंगे। इस बार IPL 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Virat Kohli, Hardik Pandya lead wishes for newly engaged couple Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma, CSK, Sachin, sehwag, kl rahul
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gHX1si

No comments