SSR death: रिया चक्रवर्ती की ED से गुजारिश- SC में सुनवाई तक पूछताछ टाले, पटना SP को BMC ने क्वारंटीन से आजाद किया
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आज की जाने वाली पूछताछ को टालने की गुजारिश की है। रिया चक्रवर्ती चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होने तक उनसे पूछताछ न की जाए। बता दें कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है और पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई स्थित कार्यलय में आने के लिए समन जारी किया था। उधर, पटना एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारनटीन से आजाद कर दिया है। विनय तिवारी सुशांत के मौत की मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2DvL8XT
.
No comments