Breaking News

Watch Video: चोपड़ा, मांजरेकर ने 7 साल की बच्ची के हेलीकॉप्टर शॉट को सराहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट साझा किया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाती हुई दिख रही हैं।

चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, गुरुवार थंडरबोल्ट.हमारी अपनी परी शर्मा। क्या वह सुपर प्रतिभाशाली नहीं है? केवल चोपड़ा ही नहीं बल्कि भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी लड़की के हुनर को देखकर हैरान हैं। उन्होंने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मांजरेकर ने लिखा, मैंने देखा कि कैसे हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस की जाती है। धोनी ने विकेट के बिल्कुल करीब गेंद पकड़ने के हुनर के साथ ही बल्लेबाजी की अलग तरह की तकनीक को फेमस किया है, जो उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अच्छा ऑप्शन है। वीडियो में हेलीकॉप्टर शॉट लगाती हुई दिख रही परी शर्मा, हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chopra, Manjrekar praised helicopter shot of 7-year-old girl
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31MSwX7

No comments