Breaking News

बांग्लादेश में अब तक कोरोना के 355,384 मामले, 5,072 मौतें

ढाका, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में कोरोनावायरस के 1,540 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 355,384 हो गई है। एक दिन में यहां 28 नई मौतें हुई जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 5,072 पहुंच गया है।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 12,900 नमूनों की जांच की गई। यहां एक दिन में 2,139 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 265,092 हो गई है।

बांग्लादेश में मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 74.59 फीसदी है।

बांग्लादेश में सबसे ज्यादा एक दिन में 4,019 नए मामले 2 जुलाई को रिकॉर्ड किए गए थे और 30 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें 64 दर्ज की गई थी।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
So far, 355,384 cases of corona in Bangladesh, 5,072 deaths
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3i39rKY

No comments