Breaking News

दिल्ली : पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक 37 वर्षीय कांस्टेबल ने दक्षिण दिल्ली के पीटीएस कॉलोनी, मालवीय नगर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना गुरुवार रात की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आत्महत्या के बारे में मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में रात 11.26 बजे एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में फोन पर सूचना दी गई। वह मैक्स अस्पताल गए, जहां मालवीय नगर के पीटीएस कॉलोनी में रहने वाले कांस्टेबल सतेंद्र को मृत लाया गया घोषित कर दिया गया।

सतेंद्र दिल्ली के सेंट्रल जिले में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को वह रात 10 बजे के आसपास घर आए और कुछ समय बाद वह फांसी पर लटके पाए गए।

पुलिस ने कहा कि आत्महत्या का कारण पता लगाया जा रहा है और पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi: Police constable committed suicide
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iHiwKB

No comments