Breaking News

गस्ती और वात्स्यायन के सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सांसद अशेक गस्ती और पूर्व सांसद कपिला वात्स्यायन के निधन के बाद राज्यसभा की कार्यवाही इन दोनों के सम्मान में शुक्रवार को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्नाटक से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य अशोक गस्ती का गुरुवार रात बैंगलुरू के एक निजी अस्पताल में कोरोनोवायरस से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

मणिपाल अस्पताल के निदेशक मनीष राय ने एक बयान में कहा, गस्ती का निधन गुरुवार को 10.31 बजे हुआ। वह गहन चिकित्सा इकाई में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते गंभीर रूप से बीमार थे।

गस्ती 12 जून को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। गस्ती ने 22 जुलाई को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

पूर्व सांसद, कला, वास्तुकला, भारतीय शास्त्रीय नृत्य और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संस्थापक निदेशक, प्रमुख विद्वान कपिल वात्स्यायन का बुधवार को नई दिल्ली में उनके घर पर 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

इन दोनों के सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को आधे घंटे के लिए रोक दी गई।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajya Sabha proceedings adjourned for half an hour in honor of Gasti and Vatsyayan
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33Do2aV

No comments