Breaking News

Italian Open 2020: नोवाक जोकोविच 10वीं और सिमोना हालेप तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

डिजिटल डेस्क। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वह अब तक चार बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। अब उनकी नजर पांचवें खिताब पर होंगी। वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने रविवार को मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में नॉर्वे के कैस्पर रुड को 7-5, 6-3 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। जोकोविच अगर फाइनल जीत जाते हैं, तो वह सबसे ज्यादा ATP खितबा जीतने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक 35 ATP खितबा जीते हैं। वहीं वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल ने भी इतने ही खिताब जीते हैं। वहीं रोजर फेडरर के नाम 28 ATP टाइटल हैं। वह सबसे ज्यादा ATP खितबा जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

श्वार्टजमैन पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में
टूर्नामेंट के फाइनल में जोकोविच का सामना 21 सितंबर को अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन से होगा। दोनों का अब तक 4 चार बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें जोकोविच ने सभी 4 मैचों में श्वार्टजमैन को हराया है। श्वार्टजमैन पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। इतना ही नहीं वह 15 साल बाद इटेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले अर्जेंटीना के गिलर्मो कोरिया ने 2005 में इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था। 

श्वार्टजमैन ने क्वार्टरफाइनल में नडाल को हराया था
डिएगो श्वार्टजमैन ने मेंस सिंगल्स के अन्य सेमीफाइनल मैच में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-4, 5-7, 7(7)-6(4) से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले श्वार्टजमैन ने क्वार्टरफाइनल मैच में नडाल को 6-2, 7-5 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। नडाल 15वीं बार टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।

सिमोना हालेप तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में
वहीं विमेंस सिंगल्स में रोमानिया की सिमोना हालेप ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉप सीड हालेप तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। वह इससे पहले 2017 और 2018 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चुक गई थीं। हालेप ने सेमीफाइनल में स्पेन की गरबाइन मुगुरजा को 6-3, 4-6, 6-4 से मातदेकर फाइनल में जगह बनाई। अब हालेप का सामना फाइनल में 21 सितंबर को चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लीस्कोवा से होगा। प्लीस्कोवा ने सेमीफाइनल मैच में हमवतन मार्केटा वोंद्रसुस्वा को 6-2, 6-4 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Italian Open 2020: novak djokovic and simona halep enters in the final of Italian Open
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iQ1xWz

No comments