Breaking News

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 अक्टूबर)

आपके लिए फिर इस सप्ताह प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी पड़ सकती है।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं में उत्साह का भरपूर संचार देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत होगी। हफ्ते के मध्य में किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशानी दे सकता है, इसलिए व्यर्थ की वार्तालाप व खर्च से बचें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं का परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी और धन लाभ हो सकता है। इस हफ्ते कुछ परेशानी रह सकती है और आलस्य बना रहने से कार्यो में विलंबता बनी रह सकती है। भाई-बहनों से मतभेद उभर सकते हैं। सुखों में वृद्धि संभव है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं को भाग्य का साथ मिलता रहेगा, जिससे परेशानियों का अंत होगा। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है और व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं की यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कई तरह के कार्यो के चलते मन विचलित बना रह सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं के लिए पूरे हफ्ते धन लाभ के योग बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कुछ व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है। कार्यो के सिलसले में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन आप अच्छा व्यतीत करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति के योग रहेंगे।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआती दिनों में कुछ भागदौड़ लगी रह सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते पराक्रम और उत्साह के साथ आप सभी कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं की धन-संपत्ति में इजाफा हो सकता है। भाग्य के चलते आपको अपने कार्यो में सफलता मिलती रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय सामान्य रहेगा। हफ्ते के मध्य में सेहत और खर्च पर ध्यान दें। हफ्ते का अंतिम भाग कोई शुभ समाचार दे सकता है। जीवनसाथी से लाभ व सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक/जातिकाओं को नौकरी और व्यापार से संबंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे। दैनिक आय में वृद्धि के लिए नए विचार उत्पन्न होंगे और लाभ भी प्राप्त होंगे। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक थकावट से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी का कार्य आपको प्रसन्न करेगा।

धनु लग्नराशि : इस राशि के जातक/जातिकाओं का यह सप्ताह बहुत अच्छा गुजरेगा। चल रहीं दिक्कतें खत्म होंगी और आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को पदलाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ सकती है। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआत में सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। अधिकारी वर्ग और सहकर्मियों के साथ कार्यो से संबंधित विचार-विमर्श हो सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सचेत रहें। धन से जुड़ी समस्याएं इस हफ्ते हल हो सकती हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक/जातिकाओं को कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। किसी दुविधा को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बिना वजह किसी से न उलझें, यही उचित रहेगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता फायदेमंद हो सकता है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक/जातिकाओं को साझेदारी के कार्यो में लाभ और सफलता मिलेगी। जीवनसाथी द्वारा लाभ मिलने के योग रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। खर्च से परेशान हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

एसजीके-एमएनएस Mobile No. 91-6261231618 Mail : kalashantijyotish @ gmail.com Website ; htp//https://ift.tt/3kzbMza



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kalashanti Astrology Weekly Horoscope (12 to 18 October)
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34JFg78

No comments