Breaking News

अमेरिका ने पुतिन के न्यू स्टार्ट संधि विस्तार के प्रस्ताव को खारिज किया

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने बिना किसी शर्त के कम से कम एक साल के लिए न्यू स्ट्रेटजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू स्टार्ट) का विस्तार करने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि न्यू स्टार्ट को बिना परमाणु हथियारों के विस्तारित करने की राष्ट्रपति पुतिन की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि रूस महंगे हथियारों की दौड़ में शामिल होने से पहले अपनी स्थिति का मूल्यांकन करेगा।

इससे पहले, दिन में पुतिन ने देश की सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के साथ मीटिंग में कहा था, मेरे पास एक प्रस्ताव है, जिसमें बिना शर्त कम से कम एक साल के लिए वर्तमान संधि का विस्तार कर सकते हैं।

वॉशिंगटन और मॉस्को ने 2010 में न्यू स्टार्ट संधि पर हस्ताक्षर किए थे। यह संधि दोनों देशों के लिए तैनात रणनीतिक परमाणु हथियारों और डिलीवरी सिस्टम की संख्या की सीमा को निर्धारित करता है। दोनों परमाणु महाशक्तियों के बीच की यह हथियार नियंत्रण संधि 5 फरवरी, 2021 को समाप्त होगी।

दोनों देशों की सहमति से इस संधि को अधिकतम पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। यदि इसमें विस्तार नहीं होता है तो 1972 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब अमेरिका और रूसी परमाणु हथियार अनियंत्रित होंगे।

एसडीजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
US rejects Putin's proposal to extend New Start treaty
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/343m8BP

No comments