Covid-19: कोरोना की गिरफ्त में आए बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें 14 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस जाने का अपना प्लान भी कैंसिल करना पड़ा है। बता दें कि कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए।
अपने संक्रमण होने की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।'
भारत में बीते 24 घंटों में कोरनावायरस के 63 हजार नए केस आए
खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है। लॉस एंजेलिस में मौजूद उनकी पत्नी सलोनी ने कहा, "अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंगे. फिलहाल वह क्वॉरंटीन हैं।
बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन में लगातार काम करते रहे हैं। कुमार सानू अपने परिवार से बीते 9 महीने से नहीं मिले हैं और इस हफ्ते उन्हें अपने परिवार के पास जाना था जो कि उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब वहीं हो सकेगा।
डांसर के ईमेज से दूर जाने की कोशिश नहीं कर रहा : राघव जुयाल
कुमार सानू ने बताया था, "मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।" उन्होंने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे।
वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, 'अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3duxfGY
Post Comment
No comments