कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर
श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
सुरक्षा बलों ने गुरुवार रात पुलवामा के पंपोर इलाके में एक सर्च ऑपरेशन लांच किया, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
इससे पहले, पुलिस ने कहा कि पंपोर में ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और इलाके में तलाशी चल रही है।
पुलिस ने कहा, पंपोर मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है और ऑपरेशन जारी है।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3k0OMsc
.
No comments