Breaking News

बीजेपी सांसद की पत्नी ने थामा TMC का दामन, नाराज पति देंगे तलाक, बोली-दागियों को शुद्ध करने किस साबुन का इस्तेमाल किया

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टीएमसी के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। तो वही बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने आज भाजपा को छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया हैं। जिसके बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कही है।

बता दें कि सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने टीएमसी की सदस्यता लेने के बाद कहा कि, मैं एक तपशील जनजाति से आने वाली दलित महिला हूं, मैंने बीजेपी और अपने पति के लिए लड़ाई लड़ी थी। हमें टिकट मिला और लोक सभा में जीत हासिल की। मुझे लगता है कि, बीजेपी में अब केवल अवसरवादियों को जगह मिल रही है।

  • सुजाता ने आगे कहा कि, हम पार्टी के लिए तब से राज्य में खड़ें है जब हमें ये तक नहीं पता था कि हम 2 से 18 सीटें बना भी पाएंगें या नहीं। हमारे पास तब न कोई सुरक्षा थी और न ही किसी प्रकार का बैकअप था। लेकिन फिर भी हमने लड़ाई जारी रखी और जीते भी। अब भी मुझे लगता हैं कि मैं एक लड़ाई लड़ रही हूं। लेकिन मेरे लिए बीजेपी में कोई सम्मान नहीं था।
  • शुभेंदु अधिकारी को लेकर कहा कि, मुझे समझ में नहीं आता है कि दागियों को शुद्ध करने के लिए किस तरह के साबुन का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि,पश्चिम बंगाल में अभी ही बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के 6 दावेदार और डिप्टी सीएम पद के 13 दावेदार हैं।नरेंद्र मोदी पीएम हैं और वह पीएम ही रहेंगे। वह सीएम प्रत्याशी नहीं हैं। जब हम उनसे (बीजेपी) नेतृत्व के बारे में पूछते हैं, तो कोई जवाब नहीं मिलता है।
  •  

सुरक्षा जवान हटाए गए
सुजाता मंडल ने जैसे ही टीएमसी का दामन थामा वैसे ही उनके घर से सुरक्षा में लगे जवानों को भी हटा लिया गया हैं। साथ ही सुजाता के पति ने उन्हें तलाक देने की तैयारी भी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार, सांसद सौमित्र खान और सुजाता के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी, जो कि अब सबके सामने आ गई है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
west bengal sujata mondal khan resign from bjp and joins Trinamool Congress in Kolkata
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3rjdMiY

No comments