Breaking News

Weather Report: कड़ाके की ठंड पर मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और दक्षिण में बारिश करेगी बुरा हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में मंगलवार को ठंड और अधिक बढ़ गई। कुछ राज्यों में घना कोहरा रहा तो कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। 

वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ चुका है। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में केलांग और कल्पा में पिछले 24 घंटों में शुष्क मौसम के बावजूद शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का न्यूनतम तापमान है।

दिल्ली में और गिरेगा तापमान 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। शुक्रवार तक इसके पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य सीमा से नीचे
हरियाणा में, हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि करनाल में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री अधिक है। शहर का दिन का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

महाराष्ट्र में छाया कोहरा
महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण मंगलवार सुबह कोहरा छा गया और हल्की ठंड महसूस हुई। कोहरे की वजह से मुंबई और नासिक के बीच सुबह के समय यातायात आवाजाही धीमी रही, जो वाणिज्यिक वाहनों के लिए सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cold wave in North India and rain in the south will bring bad conditions
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nsNU1N

No comments