Breaking News

कोविड वैक्सीनेशन: भारत में लगभग 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, कर्नाटक सबसे आगे

डिजिडल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से भारत ने करीब 20 लाख स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया है। कर्नाटक राज्य में सबसे अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की खुराक दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन की खुराक को सोमवार तक 19.5 लाख से अधिक स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिया गया। कुल 35,785 सत्रों में 19,50,183 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, राष्ट्रव्यापी अभियान के दसवें दिन, सुबह 7.10 बजे तक 7,171 सत्रों के माध्यम से 3,34,679 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। वहीं इस दौरान 348 लाभार्थियों में साइड इफेक्ट देखने का मिला है।

टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से पूरे देश में चलाया जा रहा है।    



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid Vaccination: About 2 million people vaccinated in India, Karnataka leads
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YeCV12

No comments