Breaking News

Farmers protest: ट्रैक्टर रैली से पहले किसानों का ऐलान, 1 फरवरी को बजट के दिन संसद तक पैदल मार्च करेंगे किसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर करीब दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान 1 फरवरी को बजट वाले दिन संसद भवन तक मार्च करेंगे।  क्रांतिकारी किसान यूनियन के दर्शन पाल ने कहा कि ​आंदोलनरत किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर अडिग हैं और उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। दर्शन पाल ने कहा कि 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने वाले दिन हम संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे। यह मार्च अलग-अलग जगहों से निकलेगा। 

बता दें कि विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं।  सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से हजारों किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली में एंट्री करेंगे। गणतंत्र दिवस की परेड के बाद दोपहर 12 से 5 बजे तक 5 हजार ट्रैक्टरों को परेड निकालने की मंजूरी दी गई है। सोशल एक्टिविस्ट जेबा खान ने कहाकि ट्रैक्टर परेड में महिलाएं भी शामिल होंगी। वह पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी। जेबा का दावा है कि ट्रैक्टर परेड में कम से कम 500 महिलाएं भी रहेंगी।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा, किसान ने तिरंगे को अपने खेत से जोड़ दिया है। सैनिक परेड निकालते हैं और किसान भी परेड निकालेंगे। हम ही किसान है और हम ही जवान है। ट्रैक्टर परेड में हमारा हर आदमी पूरी तरह से सैनिक का काम करेगा। हमारी दिल्ली पुलिस से कोई हार जीत नहीं है। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा, हम दिल्ली को जीतने नहीं जा रहे हैं, हम देश की जनता का दिल जीतने जा रहे हैं।

पिछले 26 नवंबर से किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली एनसीआर के बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान और सरकार के बीच अब तक 11 दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वो वापस नहीं जाएंगे। ऐसे में किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकलाना चाहते हैं और बजट पेश करने वाले दिन एक फरवरी को संसद मार्च।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Day before tractor rally, farmers announce plan to march towards Parliament on Feb 1
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3sU9X4I

No comments