Breaking News

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला, गंभीर हालत में कोलकाता रेफर

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनीति का खूनी खेल बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार रात करीब 10 बजे मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जाकिर को आनन-फानन में उन्हें जंगीपुर सब-डिविजन अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंत्री के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार मंत्री जाकिर हुसैन को कोलकाता लाया जा रहा है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर एके बेरा का कहना है कि फिलहाल मंत्री की हालत स्थिर है।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल
इस घटना को वीडियो देखा जा सकता है, जिसमें गंभीर रूप से घायल मंत्री की हालत देखी जा सकती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।

कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पर कर रहे थे ट्रेन का इंतजार
पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा से विधायक और दो अन्य लोगों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां ये घटना हुई है वह जगह सुती पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हमले की निंदा की
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हमले की निंदा की है। पीयूष गोयल ने कहा कि ‘मैं पश्चिम बंगाल के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुए नृशंस बम हमले की निंदा करता हूं। इस हमले में जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।’

कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता बाबू मास्टर पर हुआ था हमला
बता दें कि कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता बाबू मास्टर पर हमला हुआ था। उनकी गाड़ी पर भी बम से हमला किया गया था। 10-12 बदमाशों ने उनकी गाड़ी घेरकर गोलीबारी की थी। उस वक्त बाबू मास्टर बशीरहाट से कोलकाता आ रहे थे। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल हालत में बाबू मास्टर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
West Bengal: Minister of State for Labor in Murshidabad bombed by Zakir Hussain
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jYYwEH

No comments