Breaking News

पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक नई दवा पेश की है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल ही है। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा WHO द्वारा सर्टिफाइड है। नई दवा के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। पतजंलि का कहना है कि इस दवा से दुनिया के 158 देशों को कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। 

बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोनिल की वजह से लाखों लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस औषधि को बनाने में कोरोना के सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया है। 

बता दें कि इससे पहले पतंजलि ने 23 जून 2020 को कोरोना के लिए कोरोनिल लॉन्च की थी, जिसमें 7 दिन में कोरोना के इलाज का दावा किया गया था। हालांकि लॉन्च होने के साथ ही इस दवा को विवादों का सामना करना पड़ा था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Patanjali Ayurved launches new drug of Corona
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37sQKOo

No comments