Breaking News

किसान आंदोलन पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, गृहमंत्री और कृषि मंत्री हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान आंदोलन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में हाईलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर भी मौजूद रहे। बता दें कि बीते दिनों पीएम मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर कहा था कि किसान और सरकार के बीच बातचीत का रास्ता हमेशा खुला है। उन्होंने कहा कि सरकार और किसान भले ही आम सहमति पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन हम किसानों के सामने विकल्प रख रहे हैं। किसानों और सरकार के बीच बस एक कॉल की दूरी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Modi chairs high-level meeting with Amit Shah & Tomar
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Lj9Z5k

No comments