कोरोना पर मंथन: कोरोना का खतरा बढ़ा, महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, आज PM मोदी से चर्चा करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के फिर बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वर्चुअल माध्यम से होने वाली इस बैठक में कोरोना की तेज रफ्तार के साथ टीकाकरण की रणनीति पर चर्चा होगी। कुछ हफ्तों पहले तक जहां भारत में कोरोना कंट्रोल में आता दिख रहा था, वो फिर डराने लगा है। इसीलिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का फैसला किया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lmBDvT
.
No comments