Breaking News

उप्र के आजमगढ़ में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के एक गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक पिता और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी ।

रपटों के मुताबिक, मिठाई यादव और उनके बेटे तेज यादव पर गुरुवार की रात को रसूलपुर दुदहर गांव में स्थित उनके घर के सामने ही हमला हुआ।

हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोली लगने के चलते लालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान तेज यादव ने अपना दम तोड़ दिया। देवगांव कोतवाली में सर्कल पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा हो सकती है।

ग्रामीणों ने घटना के बाद सड़क पर जाम लगा दिया और इस दोहरे हत्याकांड के विरोध में धरना भी दिया। मौजूदा तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Father-son shot dead in Azamgarh, UP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iI00Se

No comments