Breaking News

नाइजीरिया: एक गांव में बंदूकधारियों ने किया हमला, 14 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, अबूजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य के एक गांव में बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में करीब 14 लोग मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को पुलिस के प्रवक्ता वसीउ अबिओदून के हवाले से बताया कि उकुरु गांव में बुधवार को हुई घटना के दौरान पांच अन्य लोगों को गोलियां लगी हैं। अबिओदून ने कहा कि बंदूकधारियों के डाकू होने का संदेह है।

गांव के स्थानीय सतर्कता समूह के नेता अशाफा मायकेरा के अनुसार, हमले से एक रात पहले वे 50 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव में घुसे थे। मायकेरा ने कहा कि हमले के बाद अब तक 13 पुरुष और एक महिला का शव बरामद किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ितों में स्थानीय सतर्कता समूह के चार सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने हमले की जांच शुरू कर दी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
14 killed in armed attack in Nigeria
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gUADfe

No comments