Breaking News

कृषि मंत्री का किसानों को खुला पत्र, 8 पन्नों की चिट्ठी में 8 आश्वासन दिए, पीएम ने भी शेयर किया लेटर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर 22 दिन से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के किसानों को 8 पन्नों की चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को 8 आश्वासन दिए हैं। तोमर ने एक बार फिर कहा कि सरकार मिनिमम सपोर्ट प्राइज पर लिखित में आश्वासन देने को तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति के लिए कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं।

कृषि मंत्री इस चिट्ठी को पीएम मोदी ने भी शेयर किया है। पीएम ने चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

कृषि मंत्री के आठ आश्वासन:
 1. किसानों की जमीन को खतरा नहीं, मालिकाना हक उन्हीं का रहेगा।
2. किसानों को तय समय पर भुगतान किया जाएगा।
3. तय समय पर भुगतान नहीं करने पर जुर्माना लगेगा। 
4. खुले बाजार में अच्छे दाम पर फसल बेचने का विकल्प।
5. मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) जारी है और जारी रहेगी।
6. मंडियां चालू हैं और चालू रहेंगी।
7. करार फसलों के लिए होगा, जमीन के लिए नहीं, किसान जब चाहें करार खत्म कर सकते हैं।
8. APMC मंडियां कानून के दायरे से बाहर हैं।

तोमर की चिट्ठी:
Image

Image

Image

Image

Image

Image

Image

Image



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Agriculture minister writes open letter to farmers, says misunderstanding created regarding laws
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37suYL9

No comments