Breaking News

ISRO: कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 ऑर्बिट में सफलतापूर्वक इंजेक्ट, टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में सुधार होगा

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को देश की 42वीं कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस लॉन्च की जानकारी देते हुए ISRO के चेयरमैन डॉ. के सिवन ने का कि PSLV-C50 ने कम्युनिकेशन सैटेलाइट को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक इंजेक्ट कर दिया है। सैटेलाइट बहुत अच्छी तरह से काम कर रही है। चार दिनों बाद इस सैटेलाइट को एक स्पेसिफाइड स्लॉट में प्लेस किया जाएगा। सिवन ने कहा कि COVID-19 महामारी के बीच टीम ने अच्छा और सुरक्षित रूप से काम किया।

ISRO के अधिकारियों ने बताया कि पीएसएलवी-सी 50 रॉकेट से कम्युनिकेशन सैटेलाइट को 3.41 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से पीएसएलवी की यह 52वीं उड़ान थी। कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 की उम्र सात साल है। यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के एक्सटेंडेड सी बैंड में सेवा उपलब्ध कराएगा, जिसके दायरे में भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूह होंगे। सीएमएस-01 सैटेलाइट से टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में खासतौर पर सुधार होगा। इसकी मदद से टीवी चैनलों की पिक्चर गुणवत्ता सुधरने के साथ ही सरकार को टेली-एजुकेशन, टेली-मेडिसिन को आगे बढ़ाने और आपदा प्रबंधन के दौरान मदद मिलेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Isro’s PSLV-C50/CMS-01 mission successful; communication satellite placed in orbit
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34jCXrU

No comments