crime: आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी, 13 साल पहले प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के 7 लोगों उतारा मौत के घाट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी दी जाएगी। दोषी महिला को उत्तर प्रदेश की मथुरा की महिला जेल में बने फांसी घर में लटकाया जाएगा। मामले में महिला के प्रेमी को भी फांसी दी जाएगी। इसके लिए मथुरा जेल में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोषियों को फांसी दी जाने की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है। लेकिन, कोर्ट ने फांसी घर की मरम्मत और फंदे के रस्सी का ऑर्डर दिया गया है। मेरठ में रहने वाले पवन जल्लाद ने कहा कि मथुरा जेल के अफसरों ने संपर्क किया है। जैसे ही बुलावा आएगा, पहुंच जाऊंगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aqUy4M
.
No comments