RIP: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का गोवा में निधन
डिजिटल डेस्क, पणजी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाने वाले कैप्टन शर्मा लंबे समय तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार के प्रतिनिधि रहे थे। उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया है।
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कैप्टन शर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। अपने से छोटे साथियों के लिए उनका व्यवहार हमेशा प्रोत्साहित करने वाला रहा। उन्हें याद किया जाएगा।’
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dqCABd
.
No comments